Wednesday, February 29, 2012

आग लगने से दस घर जले, पांच लाख का क्षति


अररिया : नगर थाना क्षेत्र के पैकटोला में मंगलवार की रात आग लगने से दस घर जलकर राख हो गया। इस घटना में पांच लाख से अधिक की संपत्ति नष्ट होने का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर अग्निशामक दस्ता एवं आसपास के ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग कैसे लगी कारणों का पता नहीं चल सका।
ग्रामीणों ने बताया कि रात करीब दो बजे मो. शाकिर के घर में आग लगी और देखते ही देखते आसपास के दस घरों को अपने चपेट मे ले लिया। इस घटना में लाखों के कीमती लकड़ी भी जल गये। बताया जा रहा है कि सभी पीड़ित किसी न किसी व्यवसाय से जुड़े थे। उनके घर में रखा लाखों के अनाज, कपड़ा, बर्तन आदि जलकर नष्ट हो गया। पीड़ितों में मो. तालिब, मो. सादिक, मो. साबिर, मो. राजिक, शकील आदि शामिल हैं।

0 comments:

Post a Comment