Wednesday, February 29, 2012

एएन सिंहा इंस्टीच्यूट के शोध दल ने किया प्रखंड का दौरा


कुर्साकांटा (अररिया) : एएन सिंहा इंस्टीच्यूट के शोध कर्ताओं ने सोमवार को प्रखंड क्षेत्र का दौरा कर परिवार नियोजन कार्यक्रम का सर्वेक्षण किया। उन्होंने कापर-टी का उपयोग करने वाली महिलाओं से मिलकर उनसे बातचीत की तथा आंकड़े संग्रह किये। सर्वेक्षण के दौरान शोध कर्ताओं ने महिलाओं से उनकी समस्याएं एकत्र की व उनके विचारों को भी कलम बद्ध किया।
शोधकर्ता टीम में सचिन, आशा, कालिन्दी, राजा राम, अरविंद कुमार, साधना, पंकज, रूबी कुमारी व स्वास्थ्यकर्मी पूनम कुमारी, हिमांशु झा आदि शामिल थे।

0 comments:

Post a Comment