Thursday, March 1, 2012

आंगनबाड़ी केन्द्र पर बंटी पोशाक राशि


फारबिसगंज (अररिया) : स्कूली बच्चों के तर्ज पर आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पढ़ने वाले 03 से 06 वर्ष तक के बच्चों को भी पोशाक हेतु राशि का वितरण मंगलवार को प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 250 रुपये प्रति बालक की दर से वितरण किया गया। मौके पर अभिभावक व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
सीडीपीओ नीता साहा के मुताबिक प्रत्येक केन्द्र पर अधिकतम 40 बच्चों को राशि दी गयी। इधर अड़राहा पंचायत के केन्द्र संख्या एक पर सेविका रेणु देवी, दो पर सेविका विमला देवी, तीन पर रीना देवी, चार पर उषा देवी, पांच पर रंजना कुमारी, छह पर कविता देवी, सात पर चांदनी देवी, आठ पर अर्पणा देवी तथा केन्द्र संख्या नौ पर सेविका रेखा देवी के हाथों मुखिया राम प्रसाद ऋषिदेव के उपस्थिति में पोशाक राशि का वितरण किया गया। वही परवाहा पंचायत के केन्द्र संख्या तीन पर सेविका किरण देवी, चार पर नीतू देवी, नौ पर रेणु देवी तथा केन्द्र संख्या दस पर पावित्री देवी के हाथों राशि का वितरण किया गया। नगर परिषद के वार्ड संख्या सात स्थित केन्द्र संख्या 01 राजेन्द्र यादव के घर के नाम चल रहे आंगनबाड़ी केन्द्र पर दोपहर के एक बजे तक राशि का वितरण नही किया जा सका था।

0 comments:

Post a Comment