Thursday, March 1, 2012

शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी रहे सांकेतिक हड़ताल पर

अररिया : विभिन्न मांगों के समर्थन के गुरुवार को जिले के इंटर शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी सांकेतिक हड़ताल पर रहे। यह हड़ताल कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर आयोजित की गयी। महासंघ के आह्वान पर आगामी 5 मार्च को कर्मचारियों ने समाहरणालय परिसर में तथा 19 मार्च को राज्य स्तरीय धरना का आयोजन किया जायेगा। सांकेतिक हड़ताल पर रहे कर्मचारियों का कहना था कि राज्य सरकार द्वारा वित्तरहित शिक्षा नीति समाप्त कर अनुदान की राशि निर्धारित की है उस नीति में बदलाव आवश्यक है। कर्मचारियों ने सेवा सामंजित कर इंटरमीडियेट अधिनियम- 2011 को निरस्त करने की मांग की है। महिला महा विद्यालय में हड़ताल पर रहे प्राचार्य बासुकी नाथ झा, हबीबुररहमान, अनिल कुमार मिश्रा, ईश्वर प्रसाद गुप्ता, मुजफ्फर आलम, मिथिलेश कुमार मिश्र, संजय शंकर मिश्र, खलीलुर्ररहमान, विनय नाथ मंडल, कविता रानी, नैयर आलम, नारायण झा, सुनील कुमार, अल शम्स मिल्लिया कालेज के प्राचार्य प्रो. शम्स जावेद, जाहिद, अहमद, इकबाल अख्तर, चन्द्रेश्वर झा, मुजीबुर्ररहमान, अब्दुल ताहिर, सनहिक तरन्नुम, सालिम हुसैन, विजय कुमार मिश्र, शहाबुद्दीन आदि शामिल थे। वहीं मिल्लिया कालेज में भी सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहे। कर्मचारी विद्यालय का मुख्य द्वार बंद कर धरना दिये।

0 comments:

Post a Comment