Friday, March 2, 2012

चिकित्सा के दौरान विचाराधीन कैदी मौत

अररिया : अररिया जेल में बंद जोगबनी थाना कांड संख्या 11/12 के आरोपी विचाराधीन कैदी शिव प्रसाद की मौत शुक्रवार की सुबह चिकित्सा के दौरान सदर अस्पताल में हो गयी। मौत के बाद शव का प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के समक्ष अंत्यपरीक्षण कराया गया। जिसके बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। कैदी को गुरुवार की रात गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस संबंध में जेलर शैलेश प्रसाद सिन्हा ने बताया कि रात में कैदी को हार्ट का दौरा पड़ा। इसके बाद उसे पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सुबह उनकी मौत हो गयी। जेलर ने बताया कि कैदी बीते 22 फरवरी को ही जेल लाया गया था। उसे धारा 379 के तहत गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कैदी की उम्र करीब 56 वर्ष होने की बात बतायी।

0 comments:

Post a Comment