Thursday, March 1, 2012

आग में झुलसी दो महिलाएं व एक बच्चा


कुसियारगांव (अररिया) : पलासी प्रखंड क्षेत्र के चहटपुर गांव में बुधवार को नाश्ता बनाते वक्त लगी आग से दो घर सहित, सामान बचाने में महिला बुरी तरह झुलस गयी जिन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। स्थिति नाजुक रहने के कारण उन्हें चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल महिला की जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है।
जानकारी के अनुसार फरमुद्दीन के घर नाश्ता बनाने के क्रम में आग लग गयी। घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन, नगदी 10 हजार, सीडी, टीवी, साइकिल जलकर राख हो गया। इस घटना में बताया गया है कि 50 हजार की संपत्ति जली है। सामान बचाने के क्रम में महिला बीबी मुस्तरी बुरी तरह झुलस गयी। वहीं, एक अन्य घटना में डोरिया सोनापुर गांव में चूड़ा मिल से निकली राख में मोहम्मद के तीन वर्षीय पुत्र मो. शायक घिर जाने के कारण बुरी तरह झुलस गया।

0 comments:

Post a Comment