Wednesday, February 29, 2012

आंगनबाड़ी केंद्रों पर नहीं बंटी पोशाक राशि

जोकीहाट (अररिया) : राज्य सरकार के निर्देश के बावजूद जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को आंगनबाड़ी केन्द्रों पर नही बंटी पोशाक का राशि। पोशाक राशि नही मिलने से केन्द्र से बच्चे निराश होकर घर लौट गये। वहीं सीडीपीओ रंजना सिन्हा ने पोशाक राशि वितरण नही होने का ठीकरा इलाहाबाद बैंक सिसौना पर फोड़ते हुए बतायी कि 25 फरवरी को उक्त शाखा को चेक व एडवाइस मुहैया करा दी गई। लेकिन सेविकाओं को बैंक से राशि नियत समय पर नही मिली जिसके कारण सोमवार को पोशाक राशि का वितरण नही हो सका। हालांकि सीडीपीओ ने दो केंद्रों पर राशि वितरण की बातें कही। ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी टीएचआर पंद्रह फरवरी के बजाय 25 फरवरी को वितरित हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि प्रखंड में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर समयानुसार कोई कार्य निष्पादन नही होता है।

0 comments:

Post a Comment