Saturday, May 7, 2011

ठनका गिरने से महिला की मौत


नरपतगंज (अररिया) : बारिश के बीच ठनका गिरने से शनिवार की सुबह नरपतगंज प्रखंड के खैरा चंदा पंचायत में एक महिला की मौत हो गई। वहीं एक मवेशी भी झुलसा गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार यादव ने कहा है कि मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा। प्राप्त जानकारी अनुसार सुबह के समय खैरा चंदा गांव के वार्ड नं. पांच में देवन यादव की पत्‍‌नी 30 वर्षीय ललिता देवी अपने घर में सोई थी। इसी समय जोर की आवाज के साथ तड़का चमका और ठनका उसके घर के पास ही गिरा। जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। इस क्रम में घर के पास बंधी बकरी भी झुलस गई। घटना से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।

0 comments:

Post a Comment