Friday, May 6, 2011

सर्पदंश के शिकार बालक की मौत


फारबिसगंज (अररिया) : नरपतगंज प्रखंड के अचरा गांव में गुरूवार को सर्पदंश के शिकार एक बालक की मौत हो गई। अचरा निवासी अरूण यादव के पुत्र संतोष कुमार (16) को सर्पदंश के बाद फारबिसगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। जानकारी अनुसार बालक को घर के समीप ही किसी विषैले सांप ने काट लिया। जानकारी के बाद परिजनों ने पहले झाड़ फूंक के जरिये उसे ठीक करने का प्रयास किया। किंतु हालत बिगड़ने के बाद उसे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसे बचाया नहीं जा सका। मृतक के घर के मातम छाया हुआ है।

0 comments:

Post a Comment