Thursday, May 5, 2011

जर्जर अवस्था में सड़क


कुर्साकाटा(अररिया) : प्रखंड मुख्यालय स्थित वर्णवाल बस्ती जाने वाली मुख्य सड़क यू तो प्रत्येक वर्ष बरसात में जर्जर अवस्था में पहुंच जाता है। लेकिन इस बार बारिस के पहली फुहार के बाद भी नरक में तब्दील हो चुका है। प्रखंड मुख्यालय की हृदय स्थली कही जाने वाली यह सड़क पीडब्लूडी मुख्य सड़क से बस्ती की ओर जाती है। इस ईट सोलिंग सड़क की स्थिति इतनी दयनीय हो चुकी है कि चौपहिया वाहन को कौन कहे दुपहिया वाहन का इस सड़क से चलना मुश्किल हो गया है। खासकर एक बारिस के बाद इस मार्ग से गुजरना जंग जीतने के समान है। वर्णवाल बस्ती ही नहीं मरिक टोला, पासवान टोला, अम्बारी टोला आदि के लोगों का अपने घर जाने का यही एक मुख्य मार्ग है। जनप्रतिनिधियों ने इस सड़क की नारकीय स्थिति को देखकर ही अनदेखी करते रहे। मुहल्लेवासी रामनाथ गुप्ता, अनिल साह, नूर मोहम्मद, रामानंद पासवान, दिलीप पासवान, शिवानंद गोपाल आदि ने बताया कि वे लोग कई बार जनप्रतिनिधियों से मिलकर इस सड़क के जीर्णोद्वार करने का आग्रह किया है। परंतु स्थिति अब भी जस की तस बनी हुई है। प्रखंड मुख्यालय स्थित यह मुख्य सड़क सदा से उपेक्षित रहा है। जिस कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कामेश्वर गुप्ता के घर के निकट बीच सड़क में बड़े बड़े गडढों में पानी भर चुका है। पैदल भी इस रास्ते से गुजरना खतरों को न्यौता देना है।

0 comments:

Post a Comment