Friday, May 6, 2011

नरपतगंज में मतदान आज, पौने दो लाख मतदाता डालेंगे वोट


अररिया  : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के छठे चरण में जिले के नरपतगंज प्रखंड में शुक्रवार को मतदान होगा। प्रखंड के 29 पंचायतों में 406 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। इन मतदान केन्द्रों पर प्रखंड के 1 लाख 76 हजार 114 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नरपतगंज प्रखंड के निर्वाची पदाधिकारी नरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रखंड में 93914 पुरुष तथा 82200 महिला मतदाताओं की संख्या है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रखंड को छह जोन व 29 सेक्टर में बांटा गया है। 150 से अधिक पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट की तैनाती भी हुई है। प्रखंड क्षेत्र के 29 पंचायतों में सभी पदों के लिए 2558 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। 29 मुखिया पद के विरुद्ध 227, 29 सरपंच के विरुद्ध 189, 41 पसंस पद के लिए 380, 406 वार्ड सदस्य के लिए 1296 व 406 पंच के लिए 344 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि प्रखंड के चार जिला परिषद सदस्य पद के लिए 68 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं।
इधर नरपतगंज प्रखंड में होने वाले चुनाव को लेकर नेपाल से सटे सीमा को सील कर दिया गया है तथा प्रखंड से सटे अन्य जिलों के सीमा पर भी बैरियर लगाया गया है। मतदान के दौरान बूथ लूटेरों को गोली मारने के आदेश दिये गये है। इसके अतिरिक्त मतदान केन्द्र के 200 मीटर के भीतर हंगामा करने वालों को तुरंत गिरफ्तार करने का निर्देश जारी किया गया है।

0 comments:

Post a Comment