Thursday, June 21, 2012

बांस मिशन में अररिया जिला शामिल

अररिया : बांस के उत्पादन में अररिया जिला अपनी खोई पहचान पुन: बहाल करेगी। राज्य बांस मिशन ने वित्तीय वर्ष 2012-13 में बांस के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए छह जिलों का चयन किया है। जिसमें अररिया भी शामिल है। पूर्व से बिहार के सात जिलों में इस मिशन द्वारा कार्य किया जा रहा था। जिला उद्यान पदाधिकारी अनिल कुमार यादव ने बताया कि बिहार में इस मिशन पर 279.67 लाख रूपये खर्च होंगे। जिसमें अनुसूचित जाति 16 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति एक प्रतिशत एवं 30 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी रही होगी।

0 comments:

Post a Comment