Thursday, June 21, 2012

कांग्रेस हटाओ, देश बचाओ अभियान होगा तेज: राजेश


अररिया : भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश यादव ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में कहा कि देश को बचाने के लिए कांग्रेस हटाओ अभियान तेज होगा। जब तक देश की कराहती जनता को कांग्रेस की दमनकारी नीति से मुक्ति नहीं मिल जाती है तब तक युवा मोर्चा चैन से नहीं बैठेगा। उन्होंने कहा कि कालाधन, भ्रष्टाचार एवं महंगाई को लेकर अब तक देश के 350 जिलों में धरना, प्रदर्शन का आयोजन किया जा चुका है। आगामी 30 जून तक 650 जिले के लक्ष्य को पूरा कर लिया जायेगा। इसके बाद आगामी 5, 6 एवं 8 जुलाई को हिमांचल प्रदेश में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। बैठक में आगामी रणनीति की रूपरेखा तैयार की जायेगी। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुशील जी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में कमी आई है। लेकिन कांग्रेस सरकार देश की जनता के उपर भार लादने की नीति पर कायम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिहार की जनता के साथ भेदभाव का रवैया अपना रही है। यही कारण है कि बिहार को विशेष दर्जा का लाभ नहीं मिल रहा है।
मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक कुमार भगत, भाजयुमों के जिला संयोजक जगदीश झा गुड्डू, महासचिव प्रेम मिश्रा आदि उपस्थित थे।

0 comments:

Post a Comment