Saturday, June 23, 2012

एसओ ने की भू-विवाद सुलझाने की अपील


रूपौली (पूर्णिया) : टीकापट्टी थाना में पदस्थापित नए थानाध्यक्ष ने क्षेत्र में जमीन विवाद को सुलझाने के लिए बुद्धिजीवियों की एक बैठक का नेतृत्व किया तथा बुद्धिजीवियों से जमीन से जुड़ी समस्याओं के निदान के लिए उपाय सुझाने की अपील की। इस बैठक में सैंकड़ों बुद्धिजीवियों ने भाग लिया।
बैठक में उपस्थित बुद्धिजीवियों से अपील करते हुए थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि यहां की सबसे बड़ी समस्या जमीन विवाद है। कुछ जानकारी के अभाव में तो कुछ लालचवश जमीन विवाद में उलझ रहे हैं। जिससे विधि-व्यवस्था बिगड़ जाती है। प्राय: हर गांव-टोले में जमीन विवाद है तथा लोग इस विवाद को सुलझाने के लिए थाना आते हैं। सभी जानते हैं कि पुलिस को जमीन से मतलब नहीं है, बावजूद पुलिस का प्रयास होता है कि वह बुद्धिजीवियों को साथ लेकर जमीन की समस्याओं को जड़ से ही खत्म कर दें ताकि लोगों में शांति एवं भाईचारा बना रहे। जब तक आम बुद्धिजीवी उनका साथ नहीं देंगे वे सफल नहीं हो सकते। खासकर जमीन विवाद यहां धीरे-धीरे बड़ी समस्या बनती जा रही है। इसके लिए भी लोगों को जागरूक करने की जरूरत है, उन्हें समझाने की जरूरत है। जो जिसकी जमीन है वह उन्हें मिलनी चाहिए। इसके लिए जब तक लोग सहयोग नहीं करेंगे वे सफल नहीं हो पाएंगे।
इस अवसर पर जुटे क्षेत्र के सभी सरपंच, मुखिया, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवियों ने भरोसा दिलाया कि वे उनका सहयोग करने को तैयार हैं।

0 comments:

Post a Comment