Thursday, June 21, 2012

किसानों को नि:शुल्क मिलेगा धान बीज :सरफराज

जोकीहाट(अररिया) : प्रखंड क्षेत्र में धान की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार सक्रिय है। जोकीहाट के किसानों का मुख्य फसल धान है। किसानों के फसल के बेहतर उत्पादन के लिए प्रखंड क्षेत्र में करीब तीन हजार किसानों को पंद्रह किलो की दर से सोरना धान के उन्नत किस्म के बीज जल्द नि:शुल्क मुहैया कराने की बात विधायक सरफराज आलम ने कहा। विधायक श्री आलम ने कहा कि उक्त धान के बीज प्रखंड में कृषि कार्यालय के माध्यम से जल्द वितरण किये जाएगे। विधायक के प्रयास की क्षेत्र के किसानों ने सराहना किया है।

0 comments:

Post a Comment