Thursday, June 21, 2012

भाजयुमो की बैठक संपन्न


जोगबनी (अररिया) : भारतीय युवा जनता पार्टी की एक अनौपचारिक बैठक जोगबनी के मेनशेड स्थित पारस मार्केट में मंगलवार को संपन्न हुई। जिसमें भारतीय युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश यादव व प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील कुमार उपस्थित थे।
इस मौके पर भारतीय युवा जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार हर मोर्चे पर विफल है। महंगाई, भ्रष्टाचार से देश की जनता कराह रही है महंगाई, भ्रष्टाचार, कालेधन एवं बिहार को विशेष राज्य के दर्जा की मांग को जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है तथा 22 जून को मोर्चा द्वारा इन मुद्दों के विरोध में जेल भरो अभियान चलाया जायेगा। इस मौके पर इनके साथ मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पारस कुमार, नगर अध्यक्ष मो. नसीम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

0 comments:

Post a Comment