फारबिसगंज (अररिया) : शहर में आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति ठीक नही है। नगर परिषद के वार्ड संख्या 21 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 034 पर चार वर्षो बाद महिलाओं के बीच टीएचआर शुक्रवार को बंटा। टीएचआर वितरण के समय हीं नप की मुख्य पार्षद वीणा देवी आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंचकर प्रभारी सेविका किरण देवी को डांट पिलायी और कही कि इस केंद्र पर पिछले चार वर्षो से टीएचआर नही बंटा था। आखिर केंद्र के सरकारी राशि कहां गया। क्यों नही बंटा सामान? इस पर केंद्र पर कार्यरत सेविका किरण देवी ने कहा कि वह केंद्र संख्या 021 की सेविका है तथा केंद्र संख्या 034 के अतिरिक्त प्रभार में है। मुख्य पार्षद ने कहा यह अत्यंत गंभीर मामला है कि आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 034 को प्रभारी सेविका के सहारे कागजों पर हीं चलाया जा रहा है। जिस कारण यह केंद्र पिछले चार वर्षो से बंद है। मामले की शिकायत मुख्य पार्षद द्वारा फारबिसगंज एसडीओ तथा सीडीपीओ से की गयी थी। लेकिन इस दिशा में किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नही की गयी। मुख्य पार्षद वीणा देवी के केंद्र पर पहुंचते हीं महिलाओं की भीड़ जमा हो गयी तथा केंद्र के बंद रहने सहित कई गड़बड़ियों की शिकायत की जाने लगी। हालांकि शुक्रवार को काफी लंबे समय के बाद केंद्र पर टीएचआर का वितरण संपन्न हुआ। इधर मुख्य पार्षद ने कहा कि वे इस मामले को आईसीडीएस के पटना कार्यालय के समक्ष रखेंगे। इधर इस संबंध में सीडीपीओ से जानकारी लेने के लिए संपर्क नही हो सका।
Sunday, June 17, 2012
आंगनबाड़ी केंद्र पर चार वर्षो बाद बंटा टीएचआर

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
0 comments:
Post a Comment