Wednesday, June 1, 2011

एक दर्जन थानाध्यक्ष इधर से उधर


अररिया : पंचायत चुनाव संपन्न होने के साथ ही जिले के एक दर्जन थानाध्यक्षों का फेर बदल कर दिया गया है। पुलिस कप्तान गरिमा मल्लिक ने स्थानांतरित किए गए थानाध्यक्षों को 24 घंटे के अंदर अपने-अपने स्थानों पर योगदान करने का निर्देश दिया है। फेरबदल किए गए थानाध्यक्षों में रानीगंज में पदस्थापित अरुण कुमार सिंह को फारबिसगंज का कमान सौंपा गया है। जबकि फारबिसगंज में पदस्थापित अनिल कुमार गुप्ता को रानीगंज का प्रभार दिया गया। जोकीहाट में पदस्थापित जुल्फिकार को जोगबनी थाना तथा नरपतगंज के तारकेश्वर प्रसाद सिंह को जोकीहाट भेजा गया है। नरपतगंज थाना का प्रभार मनीष कुमार साहा को सौंपा गया है। जो तीन दिन पूर्व ही मदनपुर में पदस्थापित किए गए थे। जोगबनी थाना में पदस्थापित अरविंद कुमार पाल को भरगामा का कमान सौंपा गया है। भरगामा में पदस्थापित भोला सिंह को महलगांव, पुलिस लाइन में पदस्थापित सुबोध कुमार ठाकुर को मदनपुर, अजय कुमार सिंह को कुआड़ी से सोनामनी गोदाम, विवेकानंद सिंह को पुलिस लाईन से कुआड़ी तथा सोनामनी गोदाम में पदस्थापित गजेन्द्र प्रसाद सिंह एवं महलगांव में पदस्थापित असगर अली अंसारी को पुलिस लाइन में पदस्थापित किया गया है।

0 comments:

Post a Comment