Tuesday, May 31, 2011

गुलशन व लक्ष्मण बने मुखिया


अररिया : अररिया प्रखंड के कुसियारगांव पंचायत में मुखिया का पद लक्ष्मण चौधरी ने जीत लिया है। जबकि इस क्षेत्र से जिप सदस्य की कुर्सी विपीन बिहारी को प्राप्त हुई है। निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार के अनुसार लक्ष्मण चौधरी को 1679 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी फागूलाल पासवान को 1281 मत ही मिल पाए। वहीं सरपंच पद पर बच्चन बिहारी जीते हैं। उन्हें 1702 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मुनीलाल पासवान ने 1590 मत प्राप्त किये। पंसस पद पर खुदेजा ने विजय हासिल की है। गैड़ा पंचायत में मुखिया की कुर्सी गुलशन आरा को मिली है। गुलशन ने 1613 मत प्राप्त किये। उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी मुन्नी मोमीन के 1111 मत प्राप्त हुए। सरपंच का पद बीबी सायफुरा ने अख्तरी को हरा कर हासिल किया। इस पंचायत से पंसस पद पर सदिया प्रवीण तथा मेहर निगार ने जीत हासिल की है।
चातर पंचायत में मुखिया पद पर दो मत का अंतर रहने की वजह से मतों की दोबारा गिनती के आदेश दिये गये। इस पंचायत से सरपंच का पद इलियास ने इंद्रानंद चौधरी को हरा कर हासिल किया। जबकि पंसस पद पर सलीम व कमलेश्वरी पासवान को विजय मिली है।
रेणुग्राम जाप्र के अनुसार पंचायत चुनाव में मतगणना के अंतिम दिन रविवार को फारबिसगंज प्रखंड के रहिकपुर ठीलामोहन पंचायत से मुखिया पद पर सुरेश पासवान (1168 मत) ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर हैट्रिक लगाई। उन्होंने पुष्पांनंद ऋषिदेव (958 मत) को 210 मतों से पराजित किया। वहीं सरपंच एवं पंचायत समिति पद पर क्रमश: रविन्द्र पासवान व गीता देवी निर्वाचित हुये। डोड़िया सोनापुर पंचायत से मुखिया पद पर मो. फारूक (1335 मत) ने अलीम उद्दीन (886 मत) को 449 मतों से पराजित किया। वही सरपंच पद पर वाहिद साह निर्वाचित हुए। पं. समिति क्षेत्र संख्या 44, 45 से क्रमश: नरगिस बानो एवं बीबी अफसाना निर्वाचित हुए। वोकड़ा पंचायत से मुखिया पद पर गजाला खातून (582 मत) ने बीबी जवायत (578 मत) को 4 मतों से पराजित किया। सरपंच एवं पं. समिति पद पर क्रमश: नसीमा खातुन व अशरफ विजयी रहे। वही जिप क्षेत्र संख्या 11 से प्रयाग पासवान (9821 मत) ने राजेन्द्र पासवान (5397 मत) को 4424 मतों से पराजित किया।

0 comments:

Post a Comment