Sunday, June 12, 2011

नरपतगंज का राजनीतिक तापमान बढ़ा


नरपतगंज (अररिया) : नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र में एक बार फिर राजनीतिक तापमान बढ़ने लगा है। प्रमुख पद यहां महिला के लिए आरक्षित है जिसको लेकर जोड़-तोड़ जोरों पर है। वहीं प्रमुख पद आरक्षित होने के कारण उप प्रमुख पद भी महत्वपूर्ण हो गया है जिसको लेकर ज्यादा तिकड़मबाजी हो रही है। धन-बल के अलावा बाहुबल का भी यहां खुब जोर आजमाइश हो रहा है। 41 पंचायत समिति वाले इस क्षेत्र में जहां पूर्व प्रखंड प्रमुख सुलोचना देवी पुन: प्रमुख की कुर्सी पर काबिज होने के लिए जी तोड़ प्रयास कर रही हैं। वहीं पलासी पंचायत के पूर्व मुखिया कमलेश्वरी यादव भी अपनी पत्‍‌नी को प्रमुख बनने हेतु कमर कस कर लग गये हैं। जबकि उन दोनों हस्तियों को पीछे छोड़ने के लिए कांग्रेसी नेता भारतेन्दु यादव भी पूरे दम खम से लग गये हैं। वहीं अपनी सीट सुरक्षित मानने वाले पूर्व उप प्रमुख मनोज यादव के विरुद्ध भी कई नये-पुराने चेहरे इस बार दावेदारी को ले राजनीतिक समीकरण बनाने में लगे हैं। सो प्रखंड क्षेत्र की राजनीति अभी गरम है।

0 comments:

Post a Comment