Sunday, October 24, 2010

इंदिरा आवास घोटाले के आरोपी मुखिया गिरफ्तार

अररिया। सिकटी प्रखंड के भिड़भिड़ी पंचायत में दर्जनों लाभुकों के आवास की राशि हड़पने के आरोपी मुखिया परवेज आलम को पुलिस ने शुक्रवार की संध्या गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में पुलिस कप्तान विनोद कुमार ने बताया कि उक्त आरोपी मुखिया पर वर्ष 2009 में सिकटी थाना में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पहली प्राथमिकी संख्या 39/09 में दो आरोपी, थाना कांड संख्या 40/09 में दो आरोपी एवं थाना कांड संख्या 41/09 में भी दो आरोपी हैं। सभी कांडों में मुखिया मुख्य आरोपी हैं। पुलिस कप्तान श्री कुमार ने बताया कि गरीबों की राशि हड़पने के बाद भी आरोपी मुखिया चैन से सो रहे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

0 comments:

Post a Comment