Thursday, October 28, 2010

विवाहिता के साथ दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

अररिया। ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के झमटा गांव में बुधवार की शाम को जलावन चुनने गयी बीबी निकहत के साथ गांव के ही तीन लोगों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने पंचायत के प्रबुद्ध लोगों को घटना की सूचना देते हुए न्याय की गुहार लगायी। गांव में न्याय नहीं मिलने के बाद पीड़िता लाचार होकर नगर थाना अररिया पहुंचकर पुलिस को अपनी आप बीती सुनायी। पुलिस पीड़िता का बयान दर्ज कर उनकी शारीरिक परीक्षण के लिए सदर अस्पताल अररिया भेजने की तैयारी कर रही है। पुलिस को दिये गये बयान में पीड़िता ने बताया कि वह खाना पकाने के लिए जलावन चुनने गयी थी। जलावन चुनने के दौरान पूर्व से घात लगाये आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और उसके साथ जोर जबर्दस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

0 comments:

Post a Comment