Monday, October 31, 2011

जेई की प्रतिनियुक्ति की मांग

जोकीहाट (अररिया) : प्रखंड कार्यालय में लगभग चार-पांच माह बीतने के बावजूद किसी जेई की प्रतिनियुक्ति प्रखंड में नही की गई है जिससे प्राक्कलन बनाने में कठिनाई हो रही है। मुखिया संघ की अध्यक्ष सह तारण की मुखिया आशिया परवीन ने बताया कि पंचायत चुनाव के दौरान ही कनीय अभियंता पीके विश्वास का तबादला हो गया। श्री विश्वास के जाने के चार महीने बाद भी किसी जेई की प्रतिनियुक्ति प्रखंड में अब तक नही की गई है।

0 comments:

Post a Comment