Wednesday, November 2, 2011

डेढ़ दर्जन मामलों में वांछित अंतर्जिला अपराधी गिरफ्तार


पलासी (अररिया) : पलासी थाना पुलिस ने करीब डेढ़ दर्जन जघन्य मामलों का वांछित अंतर्जिला अपराधी मो. सुभानू को मंगलवार को खदेड़कर उरलाहा चौक के समीप एक लोडेड पिस्टल के साथ धर दबोचा। इस क्रम में पुलिस ने चोरी की एक हीरो-होंडा ग्लैमर मोटर साइकल भी बरामद की।
इस बाबत पलासी थानाध्यक्ष आरबी सिंह के फर्द ब्यान पर एक नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। दर्ज मामले में थानाध्यक्ष ने कहा है कि मंगलवार पूर्वाह्न छठ पर्व को लेकर विधि-व्यवस्था का जायजा लेने गश्ती दल के साथ था, कि पुलिस जीप को देखकर भागने लगा। इस क्रम में संदेह के आधार पर खदेड़कर दबोचा। तलाशी के क्रम में उनके साथ लोडेड पिस्टल बरामद किया गया। साथ ही इस क्रम में अपराधी सुभानू से चोरी की एक मोटर साइकिल (बीआर 38 सी 2246) ग्लैमर मोटर साइकल भी बरामद की गयी। थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी प्रखंड के दिघली गांव का रहने वाला है। जिस पर अररिया व किशनगंज जिले के विभिन्न थानों में लूट, आ‌र्म्स एक्ट, डकैती व अन्य सहित करीब डेढ़ दर्जन मामले दर्ज हैं। जिसमें पलासी थाना कांड सं. 148/05 आ‌र्म्स एक्ट 115/07 डकैती, 116/07 आ‌र्म्स एक्ट, 117/02 आ‌र्म्स एक्ट, किशनगंज के बहादुर गंज थाना कांड सं. 08/07 डकैती, ठाकुरगंज थाना कांड सं. 237/08 डकैती, कोचाधामन थाना कांड सं. 54/09 डकैती की योजना बनाने रानीगंज थाना 51/10 डकैती, दिघलबैंक थाना कांड सं1 47/09 डकैती, पलासी थाना कांड सं. 94/10 आ‌र्म्स एक्ट, 86/11 लूट, 148/ आ‌र्म्स एक्ट सहित अन्य मामले दर्ज हैं।

0 comments:

Post a Comment