Friday, November 4, 2011

भ्रष्टाचार खत्म करने को ले प्रखंड कर्मियों ने ली शपथ


पलासी (अररयिा) : भ्रष्टाचार उन्मूलन अभियान के तहत बीडीओ अमिताभ ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में प्रखंड कर्मियों को ईमानदारी से तथा पारदर्शिता पूर्वक कार्य करने की शपथ दिलायी। इस क्रम में बीडीओ ने प्रखंड कर्मियों को बिना किसी भेदभाव के भ्रष्टाचार मिटाने का संकल्प लिया। साथ उन्होंने प्रखंड कर्मियों को ससमय कार्यालय पहुंचने का भी निर्देश दिया। अन्यथा उचित विभागीय कार्यवाही की भी चेतावनी दी।
मौके पर प्रखंड प्रधान सहायक मो. शहाबुद्दीन, प्रखंड नाजिर ललन कुमार, अशोक झा, दयानंद वि., जयराम शर्मा, आस मोहम्मद अंसारी, मिश्री लाल मंडल आदि प्रखंड कर्मी मौजूद थे। इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख सदानंद यादव भी मौजूद थे।

0 comments:

Post a Comment