Monday, October 31, 2011

प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई


अररिया : भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह बब्बन को भारतीय जनता मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, सुपौल जिला के मजदूर संघ प्रभारी बनाये जाने पर अभाविप ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दिया है। बधाई देने वालों में परिषद के जिला प्रमुख प्रो. एमपी सिंह, संघ के जिला कार्यवाह जीवछ लाल ठाकुर, अनिल मिश्रा, कुणाल प्रियदर्शी विवेकानंद आदि मौजूद थे।
कराटे की ट्रेनिंग
अररिया : इंडियन ओलम्पिक एसोसिएशन के तत्वावधान में रविवार को भरगामा प्रखंड के कुशमौल पंचायत में बच्चों को कराटे की ट्रेनिंग दिया गया। इस मौके पर भरगामा प्रखंड प्रमुख दिव्यप्रकाश दिव्येंदु , अरुण कुमार दास, ट्रेनर मो. रजाबुल, राजबल्लब, मो. मुस्ताक आदि मौजूद थे।
आधा दर्जन घर जले
पलासी : प्रखंड के डेहटी चौक के समीप सोमवार को अचानक आग लगने से आधा दर्जन घर जलकर राख हो गये। इस अग्निकांड की घटना में घरेलू अनाज, कपड़ा, टीन, वर्तन, नगदी सहित लगभग एक लाख की संपत्ति जलकर स्वाहा हो गया। मुखिया प्रतिनिधि रजानूर ने बताया कि अग्नि पीड़ितों में मो. रज्जाक, दबुआ, मोहसीन, अजमेरून, नसीमा आदि शामिल है।

0 comments:

Post a Comment