Wednesday, November 2, 2011

अग्निकांड : पांच लाख की संपत्ति खाक

कुर्साकांटा (अररिया) : रविवार की सुबह लगभग 4.30 प्रखंड के पहुंसी वार्ड नं. 4 दक्षिण टोला में अचानक लगी आग से 10 परिवारों का 14 घर जलकर राख हो गये। इस अग्निकांड में पाड़ा, बैल, बकरी सहित लगभग 20 मवेशी झुलसकर मर गए हैं। वहीं लगभग आधा दर्जन मवेशी बुरी तरह झुलस गये। घर में रखे बर्तन, कपड़ा, अनाज सहित लगभग पांच लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक मवेशियों को मच्छर से बचाने के लिए लगे अलाव से आग लगी। अग्निपीड़ित शिवनाथ सिंह, भोला नाथ सिंह, जगरनाथ सिंह एवं संजय सिंह ने बताया कि जिस समय आग लगी वे सोए हुए थे। घटनास्थल पर पहुंचे बीडीओ पृथ्वीनाथ पांडेय ने पीड़ित परिवारों को 2250 रुपये एक क्विंटल अनाज, प्लास्टिक आदि तत्काल उपलब्ध कराने की बातें कही। वहीं अंचलाधिकारी विजय किशोर सिंह ने पशुओं के नुकसान पर आपदा प्रबंधन से उचित मुआवजा दिलाने की बातें कही। उन्होंने पीड़ित पशुओं को पशुचिकित्सकों की टीम को भेजकर समुचित चिकित्सा भी उपलब्ध कराया। घटनास्थल पर पहुंचे प्रखंड प्रमुख धनजीत सिंह, मुखिया बाल कृष्ण सिंह, पंसस पिंकी देवी आदि ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को इंदिरा आवास दिये जाने की मांग की है।

0 comments:

Post a Comment