Monday, October 31, 2011

आग से चार घर जलकर राख

नरपतगंज : नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत मधुरा उत्तर पंचायत के वार्ड नं. 5 में आग लगने से चार घर जलकर राख हो गये। इस अगलगी में लाखों की संपत्ति की क्षति हुई है। जिसमें मो. बसीर, मो. आरीफ, नूनू मिया, मो. इजराइल आदि के लाखों के अनाज तथा कपड़े आदि जलकर राख हो गये। ग्रामीणों के सहयोग से आग कर काबू पाया गया। घटना स्थल पर पहुंचे मुखिया पुत्र गब्बर सिंह ने घटना की जानकारी अंचल पदाधिकारी को दी है।

0 comments:

Post a Comment