Monday, October 31, 2011

दहेज उन्मूलन को चलेगा जागरूकता अभियान


फारबिसगंज (अररिया) : खंगार समाज दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों को समाप्त करने के लिए जागरुकता अभियान चलायेगा। साथ हीं शिक्षा के विकास के लिये भी योजनाएं बनायी जा रही है। उक्त बातें खंगार समाज के दिल्ली के पूर्व व्याख्याता डा.हरिलाल बछौतिया ने फारबिसगंज के प्रोफेसर कालोनी में बतायी। श्री बछौतिया बसगड़ा रामपुर में आयोजित खंगार क्षत्रिय समाज के एक दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन में भाग लेने पहुंचे थे।
कृत्यानंद सिंह कौशिक के आवास पर श्री बछौतिया ने कहा कि खंगार समाज को राजनीतिक दलों द्वारा भी समुचित भागीदारी नही दी जा रही है। उन्होंने राजनीति तथा शासन में समुचित भागीदारी देने की मांग की। श्री बछौतिया ने कहा कि खंगार समाज के लोग पूरे देश तथा नेपाल में भी फैले हुए है। उन्होंने बताया कि समाज की कुरीतियों को दूर करने के भी प्रयास किये जा रहे है।
उनके मुताबिक इस समाज के लोगों ने अपनी कड़ी मेहनत और संघर्ष के बल पर हीं संपन्नता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार वहां गढ़ कुंडाल महोत्सव प्रत्येक वर्ष आयोजित करती है वैसा ही आयोजन बिहार सरकार को भी करनी चाहिये। इस अवसर पर मुंबई से पहुंचे लेखक सह पूर्व नाबार्ड अधिकारी रामअवतार सिंह खंगार, भैरव सिंह खंगार, सुरेन्द्र कुमार सिंह, विपुल विश्वास, मनु मुकेश मानव, अजय मंडल, देवनाथ मंडल, संजीव भास्कर, राजू मंडल, प्रो. अरुण मंडल, हरी मंडल, अरविंद मंडल आदि मौजूद थे।

0 comments:

Post a Comment