Wednesday, November 2, 2011

छठ घाट पर चोरी


अररिया : छठ घाट पर बुधवार की सुबह उचक्कों ने लाल पान भंडार के लाल बाबु की मोबाइल व कुछ अन्य चीजें चुरा ली।
समाजसेवी का निधन
फारबिसगंज : शहर के प्रमुख व्यवसायी एवं वयोवृद्ध समाज सेवी श्रीराम अग्रवाल का निधन सोमवार अलसुबह हो गया। वे करीब 91 वर्ष के ये और अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए। इधर श्रीराम अग्रवाल के निधन की सूचना प्राप्त होते ही उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने हेतु व्यवसायी और समाजसेवियों का तोता लग गया। जिनमें मुख्य रूप से उप-मुख्य पार्षद राज कुमार अग्रवाल, पूर्व विधायक मायानंद ठाकुर और लक्ष्मी नारायण मेहता, पूर्व नप अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल, वार्ड पार्षद अशोक फलसरिया, अनिल कुमार सिन्हा आदि शामिल हैं।
साहित्यकार के निधन पर शोक
रेणुग्राम : ख्याति प्राप्त साहित्यकार व ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित श्रीलाल शुक्ल के निधन पर रेणु परिजनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। रेणु के पुत्र व फारबिसगंज के विधायक पदम पराग वेणु एवं समाज सेवा संस्थान के सचिव दक्षिणेश्वर प्रसाद ने अपने शोक संदेश में कहा कि इनके निधन से साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
नाटक का मंचन
रेणुग्राम : काली पूजा के मौके पर तीन दिवसीय मेला रविवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर ग्रामीण युवाओं द्वारा भव्य नाटक का मंचन किया। जहांगीर का इंसाफ एवं राजा हरिश्चन्द्र नामक नाटक के मंचन को दर्शकों ने काफी सराहा।
आयोजन
रेणुग्राम : पूर्व प्रधान मंत्री स्व इंदिरा गाधी के 27 वीं पुण्य तिथि पर सोमवार को खबासपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता अमर नाथ झा, विनोद कुमार, नुर मोहम्मद , अशोक झा आदि ने स्व गाधी के गांधी के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।
नप कर्मियों को शपथ दिलाई
फारबिसगंज : सभी सरकारी कर्मियों द्वारा अपने कार्य के प्रति ईमानदारी और पारदर्शिता बरतने हेतु प्रतिबद्ध होने संबंधी सरकार के निर्देश के अनुरूप सोमवार को नगर परिषद कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी गिरीजानन्द कापड़ी ने नप कर्मियों को शपथ दिलाई। जिसके तहत सभी कर्मियों ने प्रतिज्ञा किया कि वे ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ सदैव भ्रष्टाचार उन्मूलन के दिशा में कार्य करेंगे। साथ ही संगठन के विकास और प्रतिष्ठा के लिए सचेत रहेंगे। इस मौके पर नप कर्मियों के अलावा कई वार्ड पार्षद भी उपस्थित थे।
लोकगीत का कार्यक्रम शुक्रवार को
फारबिसगंज : सुप्रसिद्ध लोगगीत गायिका विध्यवासिनी देवी की स्मृति में अगामी चार नवंबर को रामलाल उच्च विद्यालय हरिपुर डाक में एक लोकगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
विद्यालय के प्रअ जगदीश प्रसाद गुप्ता ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए विद्यालय परिवार का एक समिति गठन किया गया है। जिसमें तेजनारायण मंडल, धीर नारायण पांडेय, गिरिजानंद झा, नागेन्द्र नाथ झा, मो. एकरामुद्दीन तथा विनोद कुमार तिवारी शामिल हैं।
छठ
पलासी : लोक आस्था का पर्व छठ प्रखंड के मालद्वार, पलासी, पीपरा कोठी, सोहन्दर आदि गांवों में श्रद्धा पूर्वक बुधवार को उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य देकर पूरा किया गया।

0 comments:

Post a Comment