Friday, November 4, 2011

कार्यकर्ताओं में खुशी

नरपतगंज (अररिया) : भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चन्दशेखर सिंह के प्रदेश मजदूर महा संघ के उपाध्यक्ष एवं चार जिला पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, सुपौल के प्रभारी बनने से नरपतगंज कार्यकर्ताओं में खुशी व्याप्त थी। वहीं श्री सिंह ने प्रदेश संगठन प्रभारी को साधुवाद दिया है। तथा उन्होंने कहा कि आपसी सद्भाव प्रेम से ही पार्टी का विकास हो पायेगा और मजदूरों के हक के लिए मैं सदा लड़ाई लड़ता रहूंगा। पवन कुमार सिंह, पंचायत अध्यक्ष नारायण मेहता, मंटू यादव, महानंद विन्नु, चुन्ना सिंह, झुनझुन सिंह, उमानंद कारपत, गया सरदार, सरपंच महेश्वर प्रसाद, सुधीर सिंह, पैक्स चेयर मेन विनोद ऋषिदेव आदि ने इसके लिए संगठन के अधिकारियों के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया है।

0 comments:

Post a Comment