Wednesday, November 2, 2011

दिल्ली से भगायी लड़की रेवाही गांव से बरामद


नरपतगंज (अररिया), : दिल्ली के गोकुलपुरी से तीन माह पूर्व भगायी गई नाबालिग लड़की को नरपतगंज पुलिस ने नरपतगंज प्रखंड के रेवाही पंचायत के मस्जिद टोला से बरामद कर दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अपहृत निशा कुमारी (16 वर्ष) पिता स्व. राजेन्द्र कुमार ने अपने माता के साथ अपने निवास गोकुल पुरी दिल्ली में रहती थी। तीन माह पूर्व जब वह कोचिंग पढ़ने जा रही थी, बगल में कार्यरत मो. जाहिद उसे अपहृत कर अपने गांव रेवाही ले आया।
लड़की के माता का कहना है कि अपहता युवक मेरे घर के बगल में कोई प्राइवेट कार्य करता है। घटना के संबंध में गोकुलपुरी दिल्ली थाना में कांड संख्या 308/11 अपहरण का मामला दर्ज है।
इससे पूर्व कई बार नरपतगंज पुलिस तथा दिल्ली पुलिस के संयुक्त छापेमारी के बावजूद लड़की बरामदगी नही हो पाई थी। मंगलवार की देर शाम दिल्ली से आये कांस्टेबल एसपी सिंह एवं नरपतगंज थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साह एवं अनि विपिन कुमार ने दलबल के साथ रेवाही गांव में छापेमारी कर लड़की को बरामद किया। वहीं लड़की को भगाकर लाने वाला युवक मो. जाहिद पुलिस के गिरफ्त में नही आ सका। अपहर्ता जाहिद नेपाल में रह रहा बताया जाता है। बरामदगी के बाद लड़की को परिजनों के हाथ सौंप दिया गया।

0 comments:

Post a Comment