Wednesday, November 2, 2011

विवाद को ले घर में लगायी आग, मामला मुर्गे का


भरगामा (अररिया) : महज एक मुर्गा को लेकर हुआ विवाद घर में आ लगाने तक जा पहुंचा।
घटना प्रखंड के नवटोल सिमरबनी गांव की है। घटना को लेकर पीड़िता मंजू देवी ने भरगामा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक मुर्गा को लेकर पड़ोस के भूमि शर्मा, राबड़ी देवी, कंचन आदि के द्वारा बार-बार लड़ाई-झगड़ा व धमकी दी जाती थी। इसको लेकर विगत रात्रि झगड़ा हुआ। पीड़िता का आरोप है कि झगड़े के बाद उक्त लोगों ने घर में आग लगा दी। इस अगलगी की घटना में किसी के भी घायल या हताहत होने की कोई सूचना नही है जबकि दो बकरी समेत हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। मामले के अनुसंधान का जिम्मा-अनि राजा राम सिंह को सौंपा गया है।

0 comments:

Post a Comment