Friday, November 4, 2011

ग‌र्ल्स ट्रैफिकिंग से निपटने के लिए जागरूकता जरूरी


कुर्साकांटा (अररिया) : भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में हो रहे ग‌र्ल्स ट्रैफिकिंग बड़ी सामाजिक समस्या है। इसे समाप्त करने के लिए समाज में जागरूकता लाने की जरूरत है।
उपरोक्त बातें बुधवार को प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र कुआड़ी में आयोजित महिलाओं व बच्चों के ट्रेफिकिंग पर आयोजित सेमिनार में नेहरू युवा क्लब के अध्यक्ष पवन कुमार ने कही। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के पास समाज कल्याण की कई योजनायें हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ग‌र्ल्स ट्रेफिकिंग जैसी समाजिक बुराईयों को समाप्त करने में क्षेत्र के सभी लोगों के सहयोग की जरूरत है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत कुआड़ी के समाज सेवी भानु प्रताप गुप्त ने किया और कहा कि बिना जागरूकता के ट्रैफिकिंग नही रोकी जा सकती है। इसके लिए समाज के बुद्धिजीवियों को भी सहयोग देना चाहिए।
नेहरू युवा क्लब के उपाध्यक्ष रामानंद ततमा सचिव जितेन्द्र कुमार ने संगठन की संयुक्त टोली बनाकर निगरानी किये जाने पर बल दिया। अन्य वक्ताओं में पूर्व उप मुखिया तरूण गुप्ता, मदन साह, हीरा पासवान, राजू गुप्ता, मुरारी प्रसाद, बंटी जी, बोध नारायण यादव, सुरेश प्र. साह, बीरेन्द्र प्र. गुप्ता आदि भी अपने अपने विचार प्रकट किये तथा इसमें हो रही बाधाओं का उल्लेख किया।

0 comments:

Post a Comment