Monday, October 31, 2011

नहर में पानी की कमी से परेशानी

नरपतगंज (अररिया) : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न नहरों में पानी नही होने के कारण छठ व्रतियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश छठ व्रती नहर पर ही छठ पर्व मनाते है। चार वर्ष पर्व 2008 में आयी भीषण बाढ़ में मुख्य केनाल क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद प्राय: यह समस्या आती रहती है। नरपतगंज बाजार के लोग मुख्य रूप से जेबीसी नहर पर छठ वर्त मनाया जाता है। जहां प्रशासनिक लापरवाही के कारण इस मुख्य छठ घाट पर किसी भी प्रकार की कोई व्यवस्था नही की गई है। जिस कारण स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। नहरों में पानी नही आने के कारण लोग निर्णय नही ले पाये है कि पर्व किन घाटों पर किया जायेगा। स्थानीय युवा संगठनों एवं विद्यार्थी परिषद एवं ग्रामीण प्रभात यादव, झुनझुन सिंह, रामानंद लाल देव एवं पूर्व सांसद सुकदेव पासवान ने जिला प्रशासन, स्थानीय विधायक से इन दिशा में पहल करने की मांग की है।

0 comments:

Post a Comment