Friday, November 4, 2011

सुरेश देव बने इंटक के जिला महासचिव

फारबिसगंज : इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार सिन्हा ने सुरेश प्रसाद देव को जिला इंटक का महासचिव एवं अफाक आलम को पलासी प्रखंड का इंटक काउंसिल अध्यक्ष मनोनित किया है। शुक्रवार को जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष श्री सिन्हा ने बताया कि इंटक के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार यह चयन किया गया है। उन्होंने आशा व्यक्त किया है कि संगठन विस्तार से संगठन को मजबूती मिलेगी।

0 comments:

Post a Comment