Friday, November 4, 2011

जविप्र को चुस्त कराने को हुई डीलर व मुखिया की बैठक


पलासी (अररिया) : प्रखंड क्षेत्रों में जनवितरण प्रणाली को चुस्त-दुरूस्त बनाने हेतु शुक्रवार को डीलर व मुखिया की बीआरसी में एक संयुक्त बैठक आहुत की गई। बैठक की अध्यक्षता मुखिया संघ अध्यक्ष मो. मुर्शीद आलम ने की। मौके पर मौजूद एमओ सुरेश मंडल ने डीलरों से खाद्यान्न उठाव की जानकारी मुखिया को देने, समस्याओं का निपटारा निगरानी समिति के माध्यम से करने का निर्देश दिया। साथ ही डीलरों को ससमय खाद्यान्न व किरोसीन उठाने का भी निर्देश दिया।
इस अवसर पर मुखिया राम प्रसाद चौधरी, रामानंद मंडल, संतोष मंडल, संतोष मंडल, वकीला खातुन, शमसा खातुन, डीलर संघ अध्यक्ष सुंदर यादव, अब्दुल कादिर आदि मौजूद थे।

0 comments:

Post a Comment