Friday, November 4, 2011

पेट्रोल की मूल्य वृद्धि से भड़के भाजपाई


अररिया : एक वर्ष के दौरान पेट्रोल के मूल्य में तीसरी बार बढ़ोतरी किये जाने पर अररिया भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। भाजपाईयों ने इस वृद्धि को केन्द्र सरकार के शासन को विफलता का प्रतीक बताया है। साथ ही कहा है कि केन्द्र सरकार की निजी कंपनियों पर से पकड़ ढीली पड़ गयी है।
आक्रोश व्यक्त करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक कुमार भगत ने बताया कि इस सरकार के कार्यकाल में आम जन महंगाई की विष बेल से प्रभावित है। बावजूद सरकार पेट्रोल मूल्य में वृद्धि कर आम जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। अध्यक्ष श्री भगत ने बताया कि इस वृद्धि से मध्यमवर्गीय परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जनता इस बार कांग्रेस को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए तैयार खड़ी है। आक्रोश व्याप्त करने वाले में संजय कुमार मिश्रा, जिला महामंत्री सुरेन्द्र झा, जिला महामंत्री अविनाश सिंह, प्रवत्ता आदित्य नाथ झा, मिडिया प्रभारी संतोष सुराना आदि शामिल है।

0 comments:

Post a Comment