Friday, June 10, 2011

8.30 करोड़ की लागत से बने पांच पुल जनता को समर्पित


-मुख्यमंत्री ने किया रिमोट से उद्घाटन
अररिया/रानीगंज/रेणुग्राम : ये आस्था और विश्वास के पुल हैं। इनसे ग्रामीण विकास को भरपूर मदद मिलेगी। ये उद्गार थे उन ग्रामीणों के जो शुक्रवार को मुख्यमंत्री द्वारा जिले के तीन अलग अलग स्थानों पर रिमोट से किये गये उद्घाटन के मौके पर उपस्थित थे। इन पुलों के निर्माण पर 8.30 करोड़ की लागत आयी है।
अररिया से संस के अनुसार प्रखंड के जुम्मन चौक से बलवात जाने वाली पीडब्लूडी सड़क के बकरा नदी के मरना धार पर बने मुख्य मंत्री सेतु का उद्घाटन शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना से रिमोट का बटन दबाकर किया। उद्घाटन स्थल पर बलवात गांव के 70 वर्षीय पूर्व मुखिया हाजी कबीर उद्दीन ने प्रखंड विकास पदाधिकारी नागेंद्र पासवान एवं सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में फीता काटकर किया। एक करोड़ 52 लाख की लागत से बने इस स्क्रू पाइल पुल को बनने में लगभग एक साल लगा है। इस पुल के बन जाने से अररिया व सिकटी प्रखंड के बलुवात, साहसमल, बटुरबाड़ी, घुरघुरा, डिम्हिया, बिड़ी हाट, बरदाहा आदि गांव के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। इस मौके पर पुल के दोनों तरफ वृक्षारोपण भी किया गया।
रेणुग्राम से जाप्र के अनुसार फारबिसगंज प्रखंड के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में लगभग पांच करोड़ राशि से निर्मित तीन पुलों का उद्घाटन शुक्रवार को स्थानीय बुजुर्ग नागरिकों के द्वारा किया गया। इस मौके पर वृक्षारोपण भी किया गया। उद्घाटन के अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी भुनेश्वर प्रसाद, पं. सचिव सतीश कुमार, राम प्र. यादव, जीपीएस राजेन्द्र प्र. यादव, मुखिया वैद्यनाथ मंडल, परमानंद यादव, मनोज कुमार, जगदीश ऋषिदेव, पोचय ऋषिदेव, यदु यादव, शत्रुघ्न कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। सर्वप्रथम वेलई स्थित लड़हा धार में स्क्रू पाइल ब्रीज तथा फारबिसगंज के निकट सीताधार में स्क्रु पाइल ब्रीज और गंजभाग लक्ष्मीपुर में आरसीसी पुलिया का उद्घाटन गांव के बुजुर्ग व्यक्तियों द्वारा किया गया। इस मौके पर वृक्षारोपण भी किया गया।
रानीगंज से जाप्र के अनुसार मुख्यमंत्री सेतु योजना से बने स्क्रू पाइल पुल का उद्घाटन शुक्रवार को मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने रिमोट द्वारा पटना से किया। विस्टोरिया पंचायत के वार्ड नं- 4 में कमला नदी के उपर बने इस पुल के स्थल उद्घाटन कर्ता के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष वासुदेव लाल दास उपस्थित थे। 177.21 लाख की लागत से बने इस स्क्रू पाइल पुल से विस्टोरिया, पचीरा, विशनपुर पंचायत के लगभग पचीस हजार से अधिक आबादी लाभान्वित होंगे।
इस पुल के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि वर्षो से इस नदी पर पुल निर्माण की मांग लंबित थी जो आज पूरा हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि इस पुल का सबसे अधिक लाभ आसपास गांव के बच्चे उठा पायेंगे जो नदी के दूसरी ओर स्थित विद्यालय साल में आठ महीना नदी में पानी के कारण नही जा पाते थे। नित्यानंद ऋषिदेव नामक ग्रामीण ने इस अवसर पर कहा कि आज मेरे बच्चों के पढ़ने को सपना साकार हुआ। मौके पर उपस्थित जदयू जिला महासचिव कामेश्वर लाल कर्ण ने कहा कि इस पुल के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को अररिया पूर्णिया आदि स्थानों तक पहुंचाने की दूरी घट गयी है। उद्घाटन स्थल पर बीडीओ चन्द्रमा राम, जदयू जिला महासचिव, कामेश्वर लाल कर्ण, नित्यानंद ऋषि, उदयानंद ऋषि, गयानंद ऋषि सहित भारी संख्या में महिला, बच्चे व ग्रामीण थे।

0 comments:

Post a Comment