Wednesday, June 8, 2011

कृषि विकास उत्सव में दी गई श्रीविधि की जानकारी


पलासी (अररिया) : प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रभात कुमार की देखरेख में कृषि विकास उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिकटी विधायक आनंदी प्रसाद यादव ने किया।
मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी नईम असरफ, जिला उद्यान पदाधिकारी अनिल कुमार यादव, जागेश्वर ठाकुर, शोभा विश्वास व बीडीओ सहित सैकड़ों कृषक मौजूद थे। इस शिविर में मुख्य रूप से श्री विधि से धान की खेती करने से संबंधित विस्तृत जानकारी कृषकों को दी गई। इस क्रम में बीजोपचार, जल प्रबंधन, जैविक व हरा खाद के प्रयोग पर बल दिया गया। इस क्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रभात कुमार एवं विषय वस्तु विशेष विजय शंकर ने बताया कि उत्तरी डेहटी, मजलिसपुर, कनखुदिया, कलियागंज व रामनगर पंचायत के श्री विधि खेती के लिए चिन्हित किया गया। वहीं शिविर में 790 कृषकों को खेती से संबंधित किट उपलब्ध कराया गया।

0 comments:

Post a Comment