Tuesday, June 7, 2011

रामकृपाल ने की मोदी से इस्तीफे की मांग


फारबिसगंज (अररिया) : फारबिसगंज गोली कांड मामले में निर्माणाधीन ग्लूकोज फैक्ट्री में उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी तथा कटिहार एमएलसी अशोक अग्रवाल की भी हिस्सेदारी होने की बात कहते हुए राजद के प्रधान महासचिव रामकृपाल यादव ने दोनों भाजपा नेताओं को जिम्मेदार ठहराया तथा श्री मोदी से इस्तीफा देने की मांग की। पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी और अग्रवाल के दबाव में इस घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन फैक्ट्री को दोनो नेताओं का संरक्षण प्राप्त है तथा घटना के पीछे भी उनकी भी अहम भूमिका है। श्री मोदी गोलीकाड में हाथ होने की बात कहते हुए उप मुख्यमंत्री से त्याग पत्र देने की मांग की। वहीं लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान ने भी उनकी मांग का समर्थन किया।

0 comments:

Post a Comment