Friday, June 10, 2011

उमा के घर वापसी से भाजपाइयों में खुशी


अररिया : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भाजपा में वापसी पर जिला भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ गया है। जिला भाजपा अध्यक्ष आलोक कुमार भगत ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उमा भारती वनवास से लौट गई हैं। अब संगठन में फिर से एक बार नई संचार प्रवाहित होगी। संगठन में जोश बढ़ेगा और विस्तारिकरण होगी। खुशी के इस मौके पर भाजपाइयों ने उमा भारती को बधाई दी है। भाजपा नेताओं ने कहा कि उनकी विचार धारा हमेशा पार्टी से जुड़ी रही। संगठन के हर एक सदस्य उमा जी का सम्मान करते रहे। अब उमा जी भाजपा में लौट आई हैं इस लिए कार्यकर्ताओं का मनोबल भी काफी बढ़ेगा।

0 comments:

Post a Comment