Sunday, June 5, 2011

डीएम और एसपी ने लगायी शहर में गश्त


फारबिसगंज (अररिया) : जिलाधिकारी एम. सरवणन एवं पुलिस कप्तान गरिमा मलिक के शनिवार दोपहर बाद फारबिसगंज शहर में शांति और विधि व्यवस्था कायम करने के उद्देश्य से मुख्य सड़कों पर गश्त लगायी। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी और सुरक्षा बल के जवान भी मौजूद थे।
वहीं शुक्रवार रात से ही नगर में विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी चौक-चौराहों एवं प्रमुख स्थलों पर पुलिस पिकेट बैठा दी गयी हैं। हालांकि फारबिसगंज समेत आसपास के क्षेत्रों में स्थिति सामान्य बनी हुई है और लोग अपने रोजमर्रा के जीवन में व्यस्त हो गये हैं, लेकिन यह घटना लोगां में चर्चा की विषय बनी हुई हैं। जबकि सभी प्रमुख दल एवं इसके नेताओं ने लोगों से शांति और भाईचारा बनाये रखने की अपील किया है। बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने भी घटना पर खेद व्यक्त करते हुए सभी को शांति और सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया है।

0 comments:

Post a Comment