Sunday, June 5, 2011

आग लगने से दो दर्जन घर जले


- पांच लाख से अधिक का नुकसान, एक झुलसा
- चार मवेशी की झुलस कर मौत
जोकीहाट (अररिया) : प्रखंड क्षेत्र के दभड़ा पंचायत के बहारबाड़ी गांव में शुक्रवार की रात अचानक लगी आग में दो दर्जन घर, चार मवेशी तथा पांच लाख से अधिक की संपत्ति के नुकसान की खबर है। मवेशी को आग से बचाने के क्रम में सोहन लाल यादव बुरी तरह जल गये जिसे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जब सभी गृहस्वामी रात सोने जा रहे थे कि देखते ही देखते अचानक लगी आग की लपटों ने चंद मिनटों में ही लगभग दो दर्जन से अधिक घरों को चपेट में ले लिया।
दभड़ा पंचायत के मुखिया मायानंद यादव ने कहा कि ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया अन्यथा पूरा गांव ही जल गया होता। अग्निपीडि़तों में बृजमोहन यादव, मदनमोहन यादव, सोहनलाल यादव, जनार्दन यादव, शिवानंद मंडल, मायानंद, गयानंद, दीनलाल, मनोज, श्रवण, प्रमोद, दुधवाला, विपीन ठाकुर, बलराम मंडल, विनोद यादव शामिल है। आग में सोहन यादव का एक भैंस, दो गाय की झुलस कर मौत हो गई। मवेशी को आग से बचाने के क्रम में सोहन यादव भी झुलस गये। मुखिया मयानंद यादव ने जिला प्रशासन से अग्निपीड़ितों के लिए राहत सामग्री एवं इंदिरा आवास की मांग की है।

0 comments:

Post a Comment