Monday, May 9, 2011

मंडल कारा: प्रशासनिक व्यवस्था में नहीं हो पा रहा सुधार


अररिया : प्रशासनिक सुधार के लिए किये गये प्रयास मंडल कारा में बेअसर साबित हो रहा है। जेल की व्यवस्था में सुधार दिखायी नहीं देता है। कभी कैदी को वार्ड में स्थान देने तो कभी जेल से बाहर निकालने के नाम पर अवैध वसूली का धंधा यहां जारी है। इसके आलावे मुलाकातियों से प्रतिदिन हजारों की उगाही भी अलग से होती है। शुक्रवार को अवैध वसूली को लेकर ही जेल परिसर के आगे हंगामा होते होते बची। डेहटी के मो. जसीम, मो. बेचन एवं बगडहरा के महबूब आलम को न्यायालय ने जमानत पर रिहा किया। उनके परिजनों ने दिन के बारह बजे जमानत पत्र जेल प्रशासन को भेजवाया, लेकिन उनलोगों को शाम के चार बजे तक मुक्त नहीं किया गया। एक कैदी के भाई मो. मोजिब एवं उनकी पत्‍‌नी ने बताया कि उनके भाई को छोड़ने के लिये जेल कर्मी पांच सौ रूपये की मांग कर रहे हैं। बाद में कैदियों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की बात कही तब उसे रिहा किया गया। वहीं दूसरे कैदी के परिजनों ने बताया कि उनके सामने दो अन्य कैदी को दिन के दो बजे हीं छोड़ा गया लेकिन उनलोगों ने अवैध रकम देने में असमर्थता जतायी तो उन्हें शाम के आठ बजे तक इंतजार करना पड़ा। हालांकि जेल प्रशासन अवैध उगाही की बात से इंकार करते हैं।

0 comments:

Post a Comment