Wednesday, May 11, 2011

चुनावी रंजिश को ले मारपीट व छिनतई, प्राथमिकी

पलासी (अररिया) : प्रखंड के हसनपुर गांव निवासी अरविन्द यादव ने चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट व छिनतई का आरोप लगाते हुए पलासी थाना में गांव के ही तीन व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें धर्मानंद यादव, विनोद यादव एवं महेन्द्र यादव को अभियुक्त बनाया है।
विटामिन ए की खुराक पिलाई गई
पलासी (अररिया), निसं: प्रखंड क्षेत्र में संपन्न हुए चार दिवसीय विटामिन ए अभियान के तहत 9 माह से 05 वर्ष के 30,774 बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई गई। यह जानकारी प्रभारी डा. जहांगीर आलम ने दी। उन्होंने बताया कि अभियान की सफलता के लिए 230 केन्द्रों का चयन किया गया था।
नामजद प्राथमिकी
पलासी (अररिया), निसं: प्रखंड के बेलवाड़ी गांव निवासी दुखनी देवी ने कुल्हाड़ी लेने के विवाद को लेकर मारपीट व छिनतई का आरोप लगाते हुए पलासी थाना में एक नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें गांव के ही फागू मांझी, किसन लाल मांझी सहित सात व्यक्तियों को अभियुक्त बनाया है।
एक पंसस सहित 208 प्रत्याशी निर्विरोध
फारबिसगंज (अररिया), जासं: फारबिसगंज प्रखंड में गुरुवार को होने वाले पंचायत चुनाव के मतदान से पूर्व ही कई प्रत्याशी निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी नूर अहमद सिवली ने जानकारी देते हुए बताया कि पंसस के एक पद, वार्ड सदस्य के 18 पद तथा पंच के 189 पद पर प्रत्याशी निर्विरोध पहले ही हो चुके हैं।

0 comments:

Post a Comment