Sunday, May 8, 2011

जिला स्तरीय भोजपुरी समाज की बैठक आयोजित


फारबिसगंज (अररिया) : स्थानीय सिद्ध सागर भवन में रविवार को जिला स्तरीय भोजपुरिया समाज की बैठक की गई। बैठक में भोजपुरी समाज के विकास, भोजपुरी भाषा, संस्कृति के सर्वागीण विकास पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता नप की मुख्य पार्षद वीणा देवी ने की। भोजपुरी के विकास तथा भोजपुरी बोलने वालों को चिन्हित करने के लिए नगर परिषद के सभी वार्डो में एक-एक सदस्य को मनोनीत करने का निर्णय लिया गया। बैठक में वक्ता डा. अजय कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों को अपने घरों में भी भोजपुरी भाषा में ही बातचीत करनी चाहिए। भोजपुरी संस्कृति के विकास के लिए घरों में ही नीव मजबूत होनी चाहिए। नप अध्यक्ष वीणा देवी, वार्ड पार्षद अनिल सिन्हा, भाजपा नेत्री रेणु वर्मा सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में ओम प्रकाश केसरी, संजय केसरी, रवि कुमार, अरविंद यादव, संजय कुमार, दीपक राम, अवधेश राम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। भोजपुरी समाज की अगली बैठक आगामी 29 मई को आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

0 comments:

Post a Comment