Friday, May 13, 2011

प्रदेश के सभी प्रखंडों में खुलेगा स्टेडियम : सुखदा


अररिया,  : राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए बहुउद्देश्यीय स्टेडियम खोला जाएगा। उक्त ंबातें गुरुवार की देर संध्या अररिया प्रखंड के खमगड़ा गांव में प्रदेश की कला संस्कृति व खेल मंत्री सुखदा पांडेय ने कहीं। यहां वे भाजपा नेता नारायण झा के घर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आई हुई थी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सूबे में खेलकूद व कला संस्कृति के संरक्षण संव‌र्द्धन को बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्प है। इसके लिए लोगों से सकारात्मक सहयोग की आवश्यकता है।
मंत्री ने कहा कि बिहार में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्हें सक्षम हाथों द्वारा तराशने जाने की जरूरत है। सरकार इन बातों पर ध्यान दे रही है, लेकिन जनता की पहल भी जरूरी है।
इस अवसर पर खमगड़ा गांव में भाजपा के विधान पार्षद डा. दिलीप कुमार जायसवाल, नरपतगंज की विधायक देवंती यादव, भाजयुमो के प्रदेश कोषाध्यक्ष सैयद सरफराज हुसैन, पार्टी नेता प्रेम मिश्रा, रणजीत यादव, पं. दयानंद झा सहित कई अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।

0 comments:

Post a Comment