Friday, May 13, 2011

हरिहरनाथ गौशाला का होगा कायापलट: गिरिराज


फारबिसगंज (अररिया) : फारबिसगंज के हरिहर नाथ गौशाला का होगा कायापलट। इसे पूर्णिया प्रमंडल का आधुनिक पशुपालन केन्द्र बनाने की योजना है। जिसके तहत यहां हरियाणा-पंजाब के तर्ज पर मवेशियों का इंडोर अस्पताल खोला जाएगा। दुर्लभ प्रजाति के फीड कारखाना, जैविक खाद उत्पादन केन्द्र, फीडर बैंक, गोबर गैस प्लांट, कृत्रिम गर्भाधान केन्द्र की सुविधा भी उपलब्ध करवाए, गौमूत्र से पेस्टीसाइट कारखाना खोला जाएगा। उपरोक्त बातें गुरुवार की संध्या फारबिसगंज स्थित हरिहर नाथ गौशाला के निरीक्षणोपरांत पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के मंत्री गिरिराज सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि नीली क्रांति, पीली क्रांति, दुग्ध क्रांति बिहार में भी आए ऐसी उनकी मंशा है। मंत्री ने कहा कि पूर्णिया में गोबर गैस सयंत्र, मिल्क यूनिट आदि खोलने की भी योजना है। उन्होंने कहा कि गौमूत्र जैविक खाद्यान्नों से पेस्टीगम बनाया जाएगा। इसके लिए लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए नागपुर के देवलापर गौ विज्ञान केन्द्र लोगों को भेजकर प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रदेश से दो अधिकारियों को भी प्रशिक्षण के लिए बाहर भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि गौशाला संबंधित केन्द्र बनाने की भी योजना है। देश में पहली बार बिहार में कृषि के विकास के लिए कृषि कैबिनेट का निर्माण किया जा रहा है। अन्य राच्यों की भांति बिहार में भी कृषिगत कार्य का समुचित विकास कर बिहार को विकसित राज्य बनाने के हरसंभव प्रयास सरकार कर रही है।
इस मौके पर पूर्व विधायक लक्षमी नारायण मेहता, अनिल सिंह, वृजमोहन अग्रवाल, सुभाष जी, प्रदीप कनोजिया आदि उपस्थित थे।

0 comments:

Post a Comment