Monday, May 9, 2011

विद्युत स्पर्शघात से लड़की घायल


फारबिसगंज (अररिया) : सोमवार की सुबह प्रखंड के दक्षिणी रामपुर पंचायत में पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काटने के दौरान पास से गुजरे 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार के संपर्क में आने से 13 वर्षीय एक लड़की गंभीर रूप से झुलस गयी। परिजनों ने घायल को रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां इलाज जारी है। घायल लड़की रामपुर दक्षिण गांव निवासी मो. युनूस की पुत्री शहजहां खातुन बतायी गई है। घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि उक्त लड़की विद्युत स्पर्शाघात के बाद कुछ समय तक तार के संपर्क में झूलती ही रही। सूचना पर ग्रामीणों ने विभाग को फोन कर विद्युत आपूर्ति बंद करवाकर लड़की को नीचे उतारा।

0 comments:

Post a Comment